सागर : व्यस्त ट्रैफिक के बीच खड़ी घाटी पर अगर कार के अचानक ब्रेक ब्रेक फेल हो जाएं तो कल्पना मात्र से सिहरन उठ जाती है. ऐसी ही घटना सागर की पीली कोठी की घाटी पर हुई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहा है. एक कार के घाटी चढ़ते हुए एकदम से ब्रेक फेल हो जाते है. इसके बाद कार रिवर्स होने लगती है. दूसरे वाहन भी घाटी चढ़ रहे हैं.
ब्रेक फेल होने के कारण तेजी से रिवर्स हो रही कार का चालक अपने हुनर और सूझबूझ का परिचय देते हुए हादसे को टाल लेता है. ये वीडियो कब का है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. ये जरूर साफतौर पर नजर आ रहा है कि वीडियो पीली कोठी की घाटी का है.
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%