भोपाल: मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह यादव का दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया है। उनके इस अचानक निधन से पूरी पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है। गौरतलब है कि संजय सिंह यादव को कुछ महीने पहले ही पार्टी ने यह अहम जिम्मेदारी सौंपी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा आज शाम 4 बजे उनके निज निवास से शुरू होकर जबलपुर के तमराई चौक तक जाएगी। उनके अचानक निधन पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
सीएम मोहन यादव ने दी भावुक श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संजय सिंह यादव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया (X) पर लिखा- “भारतीय जनता पार्टी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह यादव के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत को अपने श्री चरणों में स्थान एवं परिजनों को संबल प्रदान करें।”
भारतीय जनता पार्टी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री संजय सिंह यादव जी के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत को अपने श्री चरणों में स्थान एवं परिजनों को संबल प्रदान करें।
ॐ शांति! pic.twitter.com/0wqQQDlKRP
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) July 22, 2026
उपमुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक
मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने भी इस दुखद घटना पर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा- “भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह यादव जी (जबलपुर) के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। उनका निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने संगठन और समाज के प्रति सदैव समर्पण भाव से कार्य किया। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने का संबल दें। ॐ शांति।”
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री संजय सिंह यादव जी जबलपुर के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। उनका निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने संगठन और समाज के प्रति सदैव समर्पण भाव से कार्य किया।
ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा… pic.twitter.com/IKG8oQ9trB
— Jagdish Devda (@JagdishDevdaBJP) July 22, 2026
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी श्रद्धांजलि
केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस घटना पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने लिखा- “भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, मध्यप्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय यादव के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनका यूं अचानक चले जाना पूरे भाजपा परिवार की अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों, स्नेहीजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति दें।”
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, मध्यप्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री संजय यादव जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनका यूँ अचानक चले जाना पूरे भाजपा परिवार की अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल…
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) July 22, 2026
प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की संवेदनाएं
मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी अपनी भावुक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि- “संजय सिंह यादव के निधन से मध्य प्रदेश भाजपा परिवार ने एक बेहद समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ता को खो दिया है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।”
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad