शहडोल में खेत में काम करने गया था 13 साल का लड़का अचानक गिरी आकाशीय बिजली, हुई मौत

मध्य प्रदेश

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में ब्यौहारी क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से 13 साल के लड़के की मौत हो गई। मनीष सिंह खेत पर काम करने के लिए गया था यह घटना टाघंर गांव की है। घटना शुक्रवार की है तेज आवाज सुनकर मनीष का भाई खेत पर पहुंचा तो मनीष बेहोश अवस्था में था।

तत्काल परिजन और पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची जब तक मनीष की मौत हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है। मनीष अपने भाई के साथ खेत पर काम करने गया था, मनीष का भाई दूसरे खेत पर काम कर रहा था इस दौरान बारिश होने लगी और आकाशीय बिजली गिर गई।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry