लुधियाना : शहर से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक लड़की को बंधक बनाकर हवस का शिकार बनाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय पीड़ित लड़की घर से भागी थी जिसके बाद आरोपी ने उसे 3 महीने तक बंधक बनाकर उसके साथ दरिंदगी की सारी हदें पार की। इसके बाद आरोपी लड़की को गांव रोहनो कलां के बाहर छोड़कर भाग गया। आरोपी की पहचान करमवीर सिंह निवासी गांव रोहनो कलां खन्ना के रूप में हुई है, जोकि गांव बुलारा में किराए के मकान में रहता था।
इस मामले संबंधी खन्ना पुलिस ने लड़की के बयानों पर आरोपी करमवीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली और आगे की कार्रवाई के लिए मामला लुधियाना पुलिस को सौंप दिया है। इस संबंधी अधिक जानकारी देते हुए पीड़ित लड़की ने बताया कि 3 महीने पहले उसका अपने माता-पिता के साथ झगड़ा हुआ और उसके माता पिता ने उससे मारपीट की। इसी बात से गुस्से होकर वह घर से भाग कर गांव बुलारा चली गई थी।
इस दौरान व आरोपी करमवीर के साथ रहने लगी। इसी बीच आरोपी ने उसे बंधक बना लिया और उसके साथ 3 महीने तक दुष्कर्म करता रहा। जब लड़की इसका विरोध करती थी तो वह उससे मारपीट करता था। लड़की ने बताया कि जब फिर उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट करके उसे गांव रोहनो खुर्द के बाहर छोड़ कर फरार हो गया। इसके बाद वह किसी तरह घर लौटी और पुलिस को इस की शिकायत दी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
