Peak Season पर हैं ये बीमारी! Police कर रही मरीजों की मदद, जारी हुआ Helpline No…

पंजाब

चंडीगढ़: रात के पारे में कमी दर्ज हो रही है, लेकिन दिन में अभी गर्मी बनी हुई है। जिस तरह का मौसम अभी चल रहा है, यह वायरल फीवर और डेंगू को बढ़ावा दे रहा है। जी.एम.एस.एच. में इन दिनों में वायरल फीवर और डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। डायरैक्टर हैल्थ सर्विसेज डॉ सुमन सिंह की मानें तो रोजाना बुखार और डेंगू समेत 70 लोगों की सैंपलिंग हो रही है। दोनों के लक्षण एक जैसे हैं और प्लेटलेट्स भी कम होते हैं। प्लेटलेट्स की मांग बढ़ रही है, लेकिन अभी कमी नहीं है। रेगुलर वॉलंटियर डोनर्स की मदद ले रहे हैं। पुलिस विभाग से रोजाना 15 से 20 डोनर आ रहे हैं। नवम्बर डेंगू का पीक सीजन होता है और मरीजों की संख्या 200 के पार हो चुकी है। डॉ सिंह का कहना है कि अगले हफ्ते तक ज्यादा एहतियात रखने की जरूरत है। बारिश आती है तो दिन में ठंडक बढ़ने के साथ ही डेंगू का खतरा भी कम हो जाएगा।

जी.एम.एस.एच. में तीन सैपरेटर मशीनें
रक्त या प्लेटलेट्स की कोई कमी न हो इसलिए जी.एम. एस.एच.-16 के ब्लड बैंक में अत्याधुनिक सुविधाएं, डोनर लिस्ट और एन.जी.ओ. का बैकअप है। पिछले साल डेन 2 स्ट्रेन था और कम प्लेटलेट काऊंट वाले कुछ मरीजों को ही भर्ती होने की जरूरत पड़ी थी। जी.एम.एस.एच. में तीन सैपरेटर मशीनें हैं, जिनकी मदद से डोनर से प्लेटलेट्स मरीजों को दिए जाते हैं। एमरजैंसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। प्रमुख अस्पतालों में समर्पित बैड वाले डेंगू वार्ड स्थापित किए गए हैं।

एमरजैंसी में रोजाना 700 से 800 मरीज आ रहे
इन दिनों में रोजाना 700 से 800 मरीजों को एमरजैसी में इलाज दिया जा रहा है। डॉ सिंह के मुताबिक कुछ पीक सीजन रहते हैं, जिसमें मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। वार्ड में बैड फुल के होने बावजूद मरीजों को ट्रॉली पर लिया जा रहा है। सभी ओ.पी.डी. में 2500 से 3 हजार मरीजों का नंबर रहता है। गायनी ओ.पी.डी. में रोजाना 300 से 400 का नंबर रहता है, जो बहुत बड़ा नंबर हैं।

यहां करवा सकते हैं टैस्टिंग
जी.एम.एस.एच-16, जी.एम.सी.एच.-32 और पी.जी.आई. में निःशुल्क टैस्ट की सुविधा (डेंगू एनएस 1/आईजीएम एलिसा) है। ए.ए.एम. (आयुष्मान आरोग्य मंदिर), सिविल अस्पताल और जी.एम.एस.एच-18 में सभी मलेरिया यूनिट में मलेरिया परजीवियों के लिए निःशुल्क परीक्षण उपलब्ध है। सो, फॉगिंग और अन्य संबंधित शिकायत दर्ज करने के लिए लोगों के लिए समर्पित डेंगू हैल्पलाइन नंबर (7626002036) है।

लक्षणों को न करें अनदेखा
किसी व्यक्ति को एक हफ्ते से अधिक बुखार और हड्डियों व जोड़ों में दर्द है तो फौरन टैस्ट करवाएं। नाक और जबड़ों से खून आ रहा है तो डेंगू हो सकता है। उल्टी में खून, तेज सांस लेना और प्लेटलेट्स कम होना, डेंगू का कारण हो सकता है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *