National Highway के बाद अब इस जिले के Mall का किया घेराव, करवाया बंद

पंजाब

लुधियाना :  पंजाब में धान की लिफ्टिंग न होने को लेकर किसानों के धरने लगातार जारी हैं। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां द्वारा पंजाब भर की अनाज मंडियों में धान की फसल की निर्विघ्न खरीद करवाने और अनाज की लिफ्टिंग को सुचारू ढंग से नहीं होने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। किसानों ने लुधियाना-फिरोजपुर रोड स्थित MBD मॉल का घेराव करते हुए केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार रोज प्रदर्शन किया गया। वहीं इस धरना प्रदर्शन के दौरान लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि मॉल को 11 बजे से 3 बजे तक बंद रखा जाएगा।

वहीं आपको बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों, मजदूरों और आढ़तियों ने गांव बकापुर के सामने फिल्लौर-गोराया के बीच नेशनल हाईवे को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जाम कर दिया है। इस मौके पर किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार कॉरपोरेट घरानों का समर्थन कर रही है, जिसके कारण किसानों की फसल नहीं खरीदी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर किसानों की फसल नहीं खरीदी गई तो आने वाले दिनों में संघर्ष तेज किया जाएगा।

इस बीच सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और मॉल के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस भी तैनात की गई है। एसीपी गुरदेव सिंह ने कहा है कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और किसी को भी कानून का उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *