​​​​​​​उपचुनाव के बीच बड़ी खबर, पंजाब के इस सांसद की बिगड़ी तबीयत

पंजाब

संगरूर से आम आदमी पार्टी के सांसद मैंबर गुरमीत मीत हेयर  (MP Gurmeet Meet Hayer) को लेकर बड़ खबर सामने आई है। अभी-अभी खबर मिली है कि सांसद गुरमीत मीत को डेंगू हो गया है। बरनाला विधानसभा के उप चुनाव में सियासी पारा चरम पर हैं। इसी सियासी माहौल में संगरूर से AAP के सांसद गुरुमीत सिंह मीत हेयर गायब हैं। बताया जा रहा है कि वह कई दिनों से बीमार हैं।

इसकी पुष्टि AAP के विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद ने की है। उन्होंने बताया कि सांसद मैंबर गुरमीत मीत हेयर पिछले कई दिनों से बीमार थे। डेंगू की शिकायत के चलते डॉक्टरों ने आराम की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि सांसद गुरमीत मीत हेयर (MP Gurmeet Meet Hayer) जल्द ही स्वस्थ होकर चुनाव प्रचार करेंगे। आपको बता दें कि गुरमीत मीत हेयर 2022 में बरनाला निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। 2024 में उन्होंने संगरूर से लोकसभा चुनाव जीता और सांसद बने। इसके बाद उन्होंने विधायकी से इस्तीफा दे दिया, जिसके चलते अब बरनाला में उपचुनाव होने जा रहा है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *