पंजाब में बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी मॉड्यूल का खुलासा हुआ है. इस मॉड्यूल को पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा और यूके में आतंकी निशान सिंह द्वारा ऑपरेट किया जा रहा था. इस मामले में तीन संदिग्ध गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें से एक नाबालिग भी शामिल है.
पकड़े गए संदिग्धों की पहचान सहजपाल सिंह, विक्रम जीत सिंह और एक नाबालिग के रूप में हुई जो कि अमृतसर के रामदास इलाके के रहने वाले हैं. दो हैंड ग्रेनेड, एक ग्लॉक पिस्टल और जिन्दा कारतूस को बरामद किया गया है. पंजाब पुलिस के DGP के मुताबिक, “यह मॉड्यूल पुलिस एस्टेब्लिशमेंट को निशाना बनाकर और अमृतसर में टारगेट किलिंग के जरिए माहौल को अस्थिर करने की साजिश रच रहा था.”
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
