सागौर। सागौर थाना क्षेत्र के ग्राम कुंजरोद में मिले अज्ञात युवक के शव के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि प्रेम प्रसंग के चलते दोस्त ने अपने साथी के साथ मिलकर युवक की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने के लिए शव को नाले में फेंक दिया।
इंटरनेट मीडिया से हुई थी शव की पहचान
जानकारी के अनुसार 27 अप्रैल को गुलाब पटेल के खेत के पास गुलरझिरी नाले में एक अज्ञात युवक का 3-4 दिन पुराना, बुरी तरह सड़ा-गला शव मिला था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। इंटरनेट मीडिया के माध्यम से पहचान कराने पर मृतक की पहचान संजय पुत्र मुकेश भुरिया (26) निवासी करोंदिया खुर्द, चौकी उमरबन, थाना मनावर के रूप में हुई।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%