सुबह होती है मतली-उल्टी, मॉर्निंग सिकनेस से निजात दिलाएंगे ये नुस्खे

मुख्य समाचार

मॉर्निंग सिकनेस यानी सुबह जागने के बाद जी मिचलाना, उल्टी होना और सिरदर्द जैसी दिक्कत होना. वैसे तो ये समस्या ज्यादातर प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं में होती है, लेकिन कई बार इसके पीछे इमोशनल स्ट्रेस, लगातार ट्रेवल करते रहना, बहुत ज्यादा थकान होना, डिनर देर से खाना या हैवी होना, जैसी वजह हो सकती हैं. ऐसे में अपने रूटीन को सुधारना चाहिए, क्योंकि लगातार मतली और उल्टी होने के कारण वजन कम हो सकता है और शरीर में इलेक्ट्रोलाइट की कमी भी हो सकती है जो सेहत के लिए सही नहीं रहता है. रूटीन में सुधार के अलावा कुछ देसी नुस्खे आपको मॉर्निंग सिकनेस से राहत दिला सकते हैं.

मॉर्निंग सिकनेस होती रहती है तो इसके लिए पानी भरपूर मात्रा में पीने के साथ ही अच्छी नींद लेनी चाहिए. इसके अलावा खाने से आधे घंटे पहले और खाना खाने के आधे घंटे बाद पानी पिएं. स्पाइसी और फैटी फूड्स को अवॉइड करें साथ ही एक साथ खाने की बजाय कुछ घंटों के अंतराल पर थोड़ा-थोड़ा खाएं. इसके अलावा जान लेते हैं कि कौन सी चीजें हैं जो मॉर्निंग सिकनेस होने पर आपको राहत दिला सकती हैं.

अदरक-नींबू की चाय पिएं

मॉर्निंग सिकनेस की समस्या होती है तो अदरक आपके काम आ सकती है. एक कप पानी में अदरक को कूटकर डालें और इसे उबाल लें. छानने के बाद इसमें थोड़ा सा नींबू डालकर पिएं. इससे आपको कुछ ही देर में उल्टी और मतली से राहत मिल जाएगी. सिरदर्द से निजात दिलाने में भी ये नुस्खा कारगर रहता है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry