यूपी के शाहजहांपुर जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र के गांव पहाड़ीपुर बिरिया में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब विश्व हिंदू परिषद की नेत्री साध्वी प्राची के निजी गनर झंकार सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया गया. 40 वर्षीय झंकार सिंह 19 जून को अपने गांव आया हुआ था और सुबह बाइक से घूमने निकला था. तभी गांव के करीब 10 लोगों ने उस पर हमला बोल दिया. हमलावरों ने पहले ट्रैक्टर से उसे कुचलने की कोशिश की और फिर फावड़े से ताबड़तोड़ वार किए\. इस बीच उसका भाई उसे बचाने आया तो हमलावरों ने उस पर भी हमला किया. झंकार को खून से लथपथ हालत में मरा समझकर हमलावर मौके से फरार हो गए.
गंभीर रूप से घायल झंकार सिंह को तुरंत बरेली के खुशलोक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसे ICU में रखा गया है. डॉक्टरों का कहना है कि झंकार के शरीर पर गहरी चोटें हैं और उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है. हॉस्पिटल के डॉक्टर विनोद पागरानी ने बताया कि कई अंगों में अंदरूनी चोटें हैं, जिनका इलाज जारी है. फिलहाल डॉक्टरों की टीम उसकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad