भोपाल/ मथुरा : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज मथुरा में बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भगवान कृष्ण से जुड़े सभी स्थानों को तीर्थ स्थल के तौर पर विकसित करेंगी। डॉ यादव ने आज मथुरा में सपत्नीक श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर और श्री बांके बिहारी के दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने दर्शन के पश्चात बाजार में खरीदारी करते हुए लड्डू गोपाल की प्रतिमा खरीदी।
उन्होंने दर्शन के बाद संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि हम सभी का सौभाग्य और भगवान श्री कृष्ण की कृपा है जो हमें मथुरा, गोकुल, वृंदावन और भगवान के जन्मस्थान के दर्शन का अवसर मिला है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सांस्कृतिक अनुष्ठान का पर्व अनवरत चल रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि भगवान कृष्ण से जुड़े प्रदेश के सभी स्थानों को तीर्थस्थल के रूप में विकसित करेंगे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
