जबलपुर: प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर ब्रिज की ऊपरी परत में क्रैक आने से विभाग हड़कंप मचा हुआ है। यह फ्लाई ओवर ब्रिज 800 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है। जो मदन महल से दमोह नाका तक बन रहा है। जानकारी लगते ही PWD मंत्री राकेश सिंह ने जांच के निर्देश दिए। भोपाल से आए अधिकारियों ने फ्लाईओवर ब्रिज का निरीक्षण किया। क्रैक पाए जाने के बाद महानद्दा से एल आई सी तक के फ्लाईओवर की जांच की गई। ओवर ब्रिज के रोटरी के पास क्रैक आने के बाद 5 सदस्यीय टीम ने निरीक्षण किया। ACS नीरज मंडलोई ने कहा तकनीकी टीमों से जांच कराएंगे।
ACS नीरज मंडलोई ने कहा कि यह फ्लाईओवर ब्रिज लोक निर्माण विभाग का बहुत ही यूनिक और बड़ा प्रोजेक्ट है। और पीडब्ल्यू विभाग ने इसमे बहुत सी नई तकनीक का इस्तेमाल किया है।
उन्होंने कहा कि ऊपरी परत पर क्रैक आना एक तकनीकी मामला है।
हालांकि ब्रिज की मजबूती, सुरक्षा और ढांचे को लेकर कोई प्रश्नचिन्ह नहीं है। लेकिन जो दरारें दिख रही है उसकी तकनीकी टीमों से जांच कराएं
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad