मुरैना में किशोरी को सांप ने काटा, हुई दर्दनाक मौत

मध्य प्रदेश

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में जौरा कस्बे में एक 15 साल की लड़की को सांप ने काट लिया आपको बता दें कि लड़की अपने घर के बाहर खाट पर सो रही थी, जहरीला सांप आ गया और लड़की के कपड़ों में घुसकर पेट पर काट लिया। तत्काल लड़की ने अपने परिजनों को इस बात की जानकारी दी, इसके बाद परिजन लड़की को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए लेकिन तब तक लड़की की मौत हो चुकी थी।

 लड़की का नाम कृष्णा कुशवाहा था और लड़की के पिता गिर्राज कुशवाहा खेती करके परिवार का जीवन यापन कर रहे हैं, पुलिस ने लड़की के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। आपको बता दें कि 15 साल की लड़की घर के बाहर सो रही थी और अचानक इस समय सांप आ गया सांप बहुत जहरीला था जिस से लड़की की कुछ ही देर में मौत हो गई।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry