हाजीपुर : हाजीपुर पुलिस ने एक पेट्रोल पंप कर्मचारी द्वारा दस्तावेजों और रिकार्ड में हेराफेरी करके लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में केस दर्ज किया है। जानकारी देते हुए एस.एच.ओ. हाजीपुर हरप्रेम सिंह ने बताया कि हरजोत सिंह पुत्र मनजीत सिंह, निवासी विश्वकर्मा चौक, हाजीपुर, जो कि मैसर्स पनखूह इंडियन आयल पेट्रोल पंप के पार्टनर हैं, ने एस.एस.पी. होशियारपुर को एक लिखित शिकायत दी थी। जिस में शिकायतकर्ता हरजोत सिंह ने बताया है कि रणजीत सिंह पुत्र जय चंद, निवासी झरझरेड़ी, जिला हमीरपुर हिमाचल प्रदेश ने पंप के रिकार्ड और दस्तावेजों में हेराफेरी करके 28 लाख रुपये की ठगी की है ।
इस गंभीर मामले की जांच उप-पुलिस कप्तान डी.एस.पी. मुकेरियां द्वारा की गई। डी.ए. लीगल की राय और मंजूरी के बाद जांच रिपोर्ट एस.एस.पी. होशियारपुर को सौंपी गई। एस.एस.पी. संदीप कुमार मलिक के आदेशों पर हाजीपुर पुलिस ने रणजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
