भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ऐशबाग इलाके में देर रात केपिटल पेट्रोल पंप के सामने एक्टिवा सवार तीन बदमाशों ने एक युवक के साथ लूट का प्रयास किया. बतया जा रहा है कि युवक सोमवार मंगलवार कि दरमियानी रात युवक मंडीदीप फैक्ट्री से काम से घर लोट रहा था वह बस से प्रभात चौराहे पर उतरा और पैदल ही अपने घर जा रहा था तभी बदमाश उसका पीछा करते हुए चल रहे थे।
सुनसान जगह देखकर बदमाशों ने उसे रोककर पहले गाली गलोच कि और उसके साथ मारपीट करने लगे। इतना ही नहीं बदमाशों ने किसी नुकूली चीज से उसके पेट में भी वार कर दिया जिससे वह घायल हो गया। आसपास लोग आते दिखे तो बदमाश भाग निकले। इधर पुलिस अब cctv कैमरा खंगाल रही है, पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
