बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में लल्ली चौक इलाके में रविवार को तलवार बाजी कर उपद्रव मचाने वाले आरोपियों का सोमवार को कोतवाली पुलिस ने जुलूस निकाला है,आपको बता दें कि आरोपी अब्दुल्ला और अभिषेक को कोतवाली थाना पुलिस कोर्ट तक पैदल ले गई, प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। रविवार को दो पक्षों में लल्ली चौक के पास विवाद हो गया था।
जिसमें एक पक्ष के दो – तीन युवक तलवार लहराकर हमलावर होते हुए नजर आए थे और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। बताया जा रहा है कि क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद हुआ था। रविवार को दो-तीन युवक तलवार लेकर आए और लहराने लगे और मौके पर मौजूद कुछ युवकों पर तलवार से हमला करने का प्रयास किया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad