कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए टकराव को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है. नेता प्रतिपक्ष ने शुरू में ही पाकिस्तान को हमले की जानकारी दिए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह तो एक प्रकार अपराध है. उन्होंने कहा कि हमारे हमले से पहले पाकिस्तान को सूचना देना गलत है. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार भी किया है कि पाकिस्तान को हमले की जानकारी दी गई थी.
पाकिस्तान को हमले की जानकारी दिए जाने पर सवाल उठाते हुए राहुल गांधी ने केंद्र सरकार से दो सवाल भी किए हैं. उन्होंने पूछा है कि पहला तो ये कि किसने इसे अधिकृत किया और दूसरा ये कि इस कदम के परिणामस्वरूप हमारी वायुसेना को कितने विमान गंवाने पड़े? हालांकि, जहां तक विमानों की बात है तो राहुल के साथ कुछ और विपक्षी नेता दबी जुबान से सही मगर इस तरह के सवाल भी कर रहे हैं. सरकार ने कई चीजों को लेकर स्थिति भी स्पष्ट कर चुकी है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
