जालंधर : जालंधर का एक पंटर चंडीगढ़ में बुक्कियों की पिटाई से परेशान होकर संदिग्ध हालातों में गायब हो गया। पिछले 4 दिनों से वी नाम के पंटर को उसके जान पहचान वाले लोग ढूंढ रहे हैं लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। 4 दिन पहले ही चंडीगढ़ में इस पंटर को लुधियाना में अपनी ग्रर्लफ्रैंड के साथ रह रहे चश्मे वाले बदनाम बुकी व जालंधर के एक अन्य बुकी ने निवस्त्र करके पीटा था और उसे जान से मारने की धमकियां भी दी थी।
चश्मे वाला बुकी पहले लंबे समय से जालंधर नकोदर रोड पर स्थित फ्लैटों में भी रह चुका है लेकिन पार्टनर की मौत के बाद वह उसका हक उसके परिवार को देने की जगह खुद बटौर कर लुधियाना शिफ्ट हो गया था। वी नाम के पंटर से लुधियाना के बुकी के साथ पैसों का लेनदेन था, जिससे तंग आकर उसने खुद का घर तक बेच डाला लेकिन उस बुकी की लेनदारी खत्म नहीं हुई।
वह उन्हीं बुकी से परेशान होकर चंडीगढ़ में चला गया था लेकिन जैसे ही लुधियाना में रह रहे बुकी को पता लगा तो वह जालंधर के एक बुकी को साथ लेकर चंडीगढ़ पहुंच गया और वहां पर उसकी बेइज्जती की व पिटाई के साथ साथ उसे जान से मारने की धमकी तक दे डाली।
हालांकि शहर में तो यह भी चर्चा रही कि उस पंटर ने खुदकुशी की भी कोशिश की लेकिन पिछले 4 दिनों से पंटर का कुछ सुराग न मिलने के कारण उसके जानकारों में भी टैंशन बढ़ती जा रही है। इससे पहले भी चश्मे वाला बुकी शहर में कई कांड कर चुका है और उसे भी पहले जालंधर में पीटा गया था। यह बुकी पिछले लंबे समय से क्रिकेट मैचों पर सट्टे के साथ साथ जुए की बुक करवाने का धंधा कर रहा है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
