अमृतसर : थाना छावनी में दर्ज मारपीट के मामले में गिरफ्तार आरोपी को पुलिस पार्टी हथियार बरामद करने के लिए ले गई। गिरफ्तार अभियुक्त विशाल ने उल्टी करने के बहाने पुलिस की गाड़ी रोकी और पहले से ही दबा कर रखी हुई पिस्तौल निकाल ली और पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। एक गोली ए.एस.आई. सतनाम सिंह की पगड़ी में लगने के कारण वह बच गया। जैसे ही आरोपी विशाल ने दोबारा पुलिस पार्टी पर गोली चलाने की कोशिश की तो जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से चलाई गोली उसकी टांग में लगने के कारण वह बुरी तरह घायल हो गया।
जानकारी दे रहे सी.पी. पश्चिमी शिवदर्शन सिंह ने बताया कि थाना छावनी में दर्ज हथियारों के बल पर लूट के मामले में पुलिस पार्टी ने आरोपी गुरप्रीत सिंह को हिरासत में लिया था। इसके बाद उसके साथी विशाल को गिरफ्तार कर लिया गया। जब पुलिस दल आरोपी विशाल द्वारा छिपाए गए हथियारों को बरामद करने के लिए जा रहा था, तो माहल बाईपास पर पहुंचने से पहले आरोपी विशाल ने उल्टी करने का नाटक किया और पुलिस वाहन को उस स्थान के पास रोक दिया, जहां उसने अपनी पिस्तौल दबा कर रखी हुई थी। पुलिस पार्टी पर इस पिस्तौल स फायरिंग कर दी।
पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी की टांग में गोली लगने से जख्मी हो गया जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। ए.सी.पी. शिवदर्शन सिंह ने कहा कि आरोपी के खिलाफ इरादा-ए-हत्या के आरोप के तहत एक अलग मामला दर्ज किया गया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
