लुधियाना: लुधियाना के गिल रोड पर एक बड़ा हादसा देखने को मिला जब एक्टिवा सवार 17 साल के युवक और मोटरसाइकिल सवार युवक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि एक्टिवा सवार तेज रफ्तार से अपनी साइड से जा रहा था उधर, दूसरी ओर से गलत साइड से बाइक सवार आ रहा था। दोनों तेज रफ्तार में थे, जिसके कारण यह बड़ा हादसा हो गया। हादसे दौरान मोटरसाइकिल सवार को गंभीर घायल जिसके बाद उसे लुधियाना के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। जहां उसकी इलाज दौरान मौत हो गई। वहीं एक्टिवा सवार एक 17 साल का युवक घायल हो गया जो सिविल अस्पताल पहुंचा जहां उसका इलाज करवाया।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%