भारतीय Passport होल्डर के लिए अच्छी खबर, चंद मिनटों में मिलेगा Visa

पंजाब

जालंधर: भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए अब 124 देशों की यात्रा करना बेहद आसान हो गया है। दरअसल, इन देशों की यात्रा पर जाने के लिए भारतीय नागरिकों को वीजा लेने के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं करनी होगी। ई-वीजा फैसिलिटी, वीजा फ्री फैसिलिटी और वीजा ऑन अराइवल फैसिलिटी के जरिए 124 में से किसी भी देश का वीजा नागरिकों को आसानी से चंद मिनटों में मिल जाएगा।

बेहद सरल है वीजा प्रक्रिया
वीजा प्रक्रिया सरल होने से वीजा के लिए चक्कर नहीं लगाने होते हैं। वीजा केंद्र जाने की आवश्यकता नहीं होती है। जिन देशों में अराइवल वीजा सुविधा होती है, वहां पहुंच आसानी से वीजा प्राप्त किया जा सकता है। इतना ही नहीं, वीजा मुक्त देशों में यात्रा करने पर वीजा शुल्क की बचत होती है। वीजा की सरल प्रक्रिया और शुल्क की कमी से विदेश यात्रा सस्ती और आसान हो जाती है।

वे 58 देश जहां शुरू हुई ई-वीजा फैसिलिटी
अल्बानिया, अंगोला, एंटीगुआ और बरबूडा, अर्जेंटीना, आर्मेनिया, ऑस्ट्रेलिया, अजरबैजान, बहरीन, बेनिन, बोत्सवाना, बुर्किना, फासो, कैमरून, चिली, कोटे डी आइवर, जिबूती, मिस्र, इथियोपिया, गैबॉन, जॉर्जिया, गिनी हांगकांग, इंडोनेशिया, जापान, जॉर्डन, कजाकिस्तान, केन्या, किर्गिस्तान, लाओस, मलावी, मलेशिया, मोल्दोवा, मंगोलिया, मोरक्को, मोजाम्बिक, म्यांमार, नामीबिया, न्यूजीलैंड, ओमान, फिलीपींस, गिनी गणराज्य, रूस, साओ टोम और प्रिंसिपे, सिंगापुर, दक्षिण सूडान, श्रीलंका, सूरीनाम, सीरिया, ताइवान, ताजिकिस्तान, तंजानिया, टोगो, त्रिनिदाद और टोबैगो, तुर्की, यू.ए.ई., युगांडा, उज्बेकिस्तान, वियतनाम और जाम्बिया।

इन 26 देशों ने शुरू की वीजा फ्री फैसिलिटी
थाईलैंड, भूटान, नेपाल, मॉरीशस, मलेशिया, केन्या, ईरान, अंगोला, बार बाडोस, डोमिनिका, अलसाल्वाडोर, फिजी, गाम्बिया, ग्रेनाडा, हँती, जमैका, कजाकिस्तान, किरिबाती, मकाऊ, माइक्रोनेशिया, फिलिस्तीनी क्षेत्र, सेंट किट्स और नेविस, सेनेगल, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस, त्रिनिदाद और टोबैगो, सेशल्स और सर्बिया।

40 देशों में वीजा ऑन अराइवल फैसिलिटी
कतर, डैमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डी.आर.सी.), सेंट डेनिस (रीयूनियन द्वीप), सेंट लुसिया, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस, सऊदी अरब, सिएरा लियोन, दक्षिण सूडान, श्रीलंका, सेंट किट्स और नेविस, तंजानिया, थाईलैंड, जिम्बाब्वे, अंगोला, एंटीगुआ और बरबूडा, बहरीन, बारबाडोस, बुरुंडी, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, कोबे, वर्ड, जिबूती, मिस्र, इरिट्रिया, फिजी, गैबॉन, घाना, गिनी, बिसाऊ, हँती, इंडोनेशिया, ईरान, जमैका, जॉर्डन, लाओस, मैडागास्कर, मॉरिटानिया, मॉरीशस, मंगोलिया, म्यांमार, नाइजीरिया और ओमान।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *