पंजाब में 2 दिन बंद रहेंगे Bank, जानें कब और क्यों…

पंजाब

पंजाब नेशनल बैंक (पी.एन.बी.) के हजारों अधिकारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले अखिल भारतीय पंजाब नेशनल बैंक अधिकारी महासंघ ने 26 और 27 दिसम्बर 2024 को 2 दिन की हड़ताल करने की घोषणा की है। इस हड़ताल का उद्देश्य कार्य और जीवन में संतुलन, कर्मचारियों की कमी, राष्ट्रीय पैंशन योजना (एन.पी.एस.), भत्तों पर कर और संगठनों में भेदभाव जैसी समस्याओं का समाधान करवाना है।

मुख्य मांगे और कारण 
अखिल भारतीय पंजाब नैशनल बैंक अधिकारी महासंघ ने पी.एन.बी. प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों पर बार-बार किए गए संवाद को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। महासंघ के पंजाब प्रदेश महा सचिव कॉमरेड जतिंदर कुमार मल्होत्रा ने बताया कि संगठन ने राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड कृष्णा कुमार के नेतृत्व में 2 दिन की राष्ट्रीय हड़ताल करने का निर्णय लिया है।

संगठन के अन्य मुद्दे
कॉमरेड मल्होत्रा ने यह भी कहा कि बैंक द्वारा अधिकारियों के स्थानांतरण और लाभ प्रबंधन में भेदभाव और डिजिटल टूल जैसे ‘उड़ान’ के जरिए प्रदर्शन मूल्यांकन में आने वाली समस्याओं को भी चिन्हित किया गया है।

संभावित प्रभाव
26 और 27 दिसम्बर को होने वाली इस 2 दिवसीय हड़ताल के कारण देशभर में बैंकिंग सेवाओं पर व्यापक असर पड़ने की संभावना है। महासंघ ने सरकार और पी.एन.बी. प्रबंधन से अपनी मांगों पर तुरंत ध्यान देने की अपील की है।

उनकी मुख्य मांगें इस प्रकार हैं
* 5 दिन का बैंकिंग सप्ताह लागू करना, जिससे काम और जीवन के बीच संतुलन बनाया जा सके।
* मानव संसाधन की कमी को पूरा करने के लिए पर्याप्त भर्ती करना।
* एन.पी. एस. के तहत पैंशन फंड मैनेजर चुनने की स्वतंत्रता।
* भत्तों पर लगने वाले कर को बैंक द्वारा भुगतान करना।
* 1 नवम्बर 2022 से 31 दिसम्बर 2023 की अवधि के लिए चिकित्सा सहायता।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *