लो जी, Punjab में अब पुराने वाहनों की खत्म हुई Tension, मिल गई बड़ी राहत

पंजाब

चंडीगढ़: पंजाब में पुराने वाहनों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, अब लोगों को पुराने वाहन स्क्रैप करवाने में बड़ी राहत मिलेगी और किसी तरह की परेशानी नहीं आएगी क्योंकि राज्य के मोहाली, पटियाला और मानसा में नए वाहन स्क्रैप सेंटर शुरू हो गए हैं। इसके साथ ही हर जिले में एक कलेक्शन सेंटर भी खोला जाएगा, ताकि बाकी जिलों के लोग भी इस सुविधा का लाभ ले सकें।

यह भी बताया जा रहा है कि अगर कोई व्यक्ति अपना पुराना वाहन स्क्रैप करवाता है और उसके बाद नया इलेक्ट्रिक वाहन खरीदता है, तो उसे रजिस्ट्रेशन फीस और मोटर व्हीकल टैक्स में पूरी तरह से छूट मिलेगी। नए स्क्रैप सेंटर खुलने से अब 8 जिलों के लोगों को सीधा फायदा मिलेगा।

इन जिलों में मोहाली, पटियाला, मानसा, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर, बरनाला, बठिंडा और श्री मुक्तसर साहिब शामिल हैं। एक हिंदी अख़बार की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब में अब तक कुल 1.39 करोड़ वाहन रजिस्टर्ड हो चुके हैं। इनमें से अधिकतर वाहन 12 से 15 साल पहले रजिस्टर्ड हुए थे। यही कारण है कि इन पुराने वाहनों को स्क्रैप करवाने के लिए यह नई सुविधा शुरू की जा रही है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry