अमृतसर : जिले के सरहाला गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़के ने अपने पिता के साथ मिलकर एक बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या कर दी। बुजुर्ग व्यक्ति का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने नाबालिग लड़के को स्कूल में पढ़ती एक लड़की के साथ घूमने से रोका था। मृतक बुजुर्ग व्यक्ति की पहचान भगवंत सिंह लंबरदार निवासी सरहाला के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, भगवंत सिंह लंबरदार ने गांव के स्कूल में पढ़ने वाले एक नाबालिग लड़के को एक लड़की के साथ घूमते हुए देखकर उसे समझाने की कोशिश की और थोड़ा डांटा, लेकिन बुजुर्ग को इस बात का अंदाजा नहीं था कि उसे इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। बताया जा रहा है कि कल दोपहर को मृतक भगवंत सिंह ने स्कूल में पढ़ने वाले लड़के को समझाने की कोशिश की और थोड़ा घूरकर भी देखा, उसके बाद लड़का अपने घर चला गया और शाम को अपने पिता पूर्व फौजी अमनप्रीत सिंह के साथ भगवंत सिंह के घर पहुंच गया। इस दौरान घर पर मौजूद भगवंत सिंह पर दोनों बाप बेटे ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी और गोली लगने से भगवंत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
परिजनों के मुताबिक जब पूर्व सैनिक अपने बेटे के साथ भगवंत सिंह के घर आया तो उसने बिना कोई बातचीत किए सीधे भगवंत सिंह पर फायरिंग शुरू कर दी, वही बेटा कह रहा था कि पापा उसके सिर में गोली मार दो। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad