MP News: शिवपुरी में मंत्री के बेटे की थार ने 5 लोगों को रौंदा, हादसे के बाद बोला- सायरन बजाया था, सामने से हटे क्यों नहीं?

मध्य प्रदेश

Shivpuri News: मध्य प्रेदश के शिवपुरी जिले के करैरा में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना घटी. पिछोर विधायक व एमपी सरकार में ऊर्जा मंत्री प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी ने अपनी थार से 5 लोगों को टक्कर मार दी, जिससे सभी गंभीर घायल हो गए. घायलों में बाइक सवार तीन मजदूर और दो महिलाएं हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं जब लोगों ने मंत्री के बेटे से पूछा कि आखिर क्यों तेज रफ्तार में चला रहे थे तो उसने कहा कि मैंने तो सायरन बजाया था, ये लोग क्यों नहीं हटे?

बता दें कि मामला करैरा थाना क्षेत्र का है. संजय परिहार निवासी ग्राम संहेड़ा जिला दतिया ने थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई. बताया कि 16 अप्रैल की सुबह करीब 7:30 बजे वह अपने साथियों आशीष परिहार और अंशुल परिहार के साथ बाइक से थनरा गांव मजदूरी के लिए जा रहा था. उनके आगे सीता वर्मा और पूजा सोनी पैदल चल रही थीं.

पैदल जा रहीं महिलाओं को मारी टक्कर

इसी दौरान थाने के सामने पीछे से तेज गति में आई काले रंग की थार रॉक्स कार ने पहले बाइक को और फिर पैदल चल रहीं दोनों महिलाओं को टक्कर मार दी. हादसे में सभी पांच लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए. घटना में संजय, आशीष और अंशुल को हाथ-पैर और सिर में चोटें आई हैं, जबकि सीता वर्मा और पूजा सोनी को कमर, कंधे और सिर में चोटें आई हैं.

थार की टक्कर से 5 लोग घायल

मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को संभाला और मदद पहुंचाई. घायल आशीष परिहार और अंशुल परिहार का कहना है कि गाड़ी विधायक के बेटे दिनेश लोधी चला रहे थे. गाड़ी पर आगे ‘प्रीतम लोधी’ और पीछे ‘MLA’ लिखा हुआ था. बता दें कि वहीं एक वीडियो में विधायक के बेटे दिनेश लोधी घायलों से ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि उन्होंने सायरन बजाया और हॉर्न भी बजाया, फिर ये लोग क्यों नहीं हटे. तीन सवारियों को बैठाकर बाइक लहराकर क्यों चला रहे थे?

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry