लुधियाना : जिला शिक्षा अफसर द्वारा शिक्षकों (Teachers) सम्मानाति करने संबंधी पत्र जारी किया गया है। जानकारी के मुताबिक, लुधियाना में जिला स्तर पर शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इस संबंधी जिले के समूह ब्लॉक प्राइमरी अफसरों को लिखा गया है कि उनके अंतर्गत आते शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए एक समारोह रखा गया है, जोकि 21 अक्टूबर 2024 को दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक होगा।
इस दौरान शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। जारी हुई लिस्ट में दर्ज शिक्षकों को 21 अक्टूबर को पंजाबी भवन, लुधियाना में पहुंचने के लिए कहा गया है और इसके लिए ब्लॉक प्राइमरी अफसरों को पूरे प्रबंध करने लिए कहा गया है। इसके अलावा समूह ब्लाकों के बीआरसी उपस्थिति के लिए भी कहा गया है। वहीं इस समारोह में समूह ब्लॉक अफसरों को समय पर पहुंचने के लिए कहा गया है।





What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
