KarvaChauth पर 1000 महिलाओं को यहां लगेगी Free Mehndi, यहां देखें कहां..

पंजाब

करवा चौथ का व्रत एक ऐसा पर्व है, जिसमें भारतीय नारी की अपने पति के प्रति स्नेह तथा उसकी रक्षा की कामना की झलक साफ दिखाई देती है। इस दिन हर सौभाग्यवती स्त्री एक नई दुल्हन की तरह सजी दिखाई देती है। इसी बीच पंजाब के समराला में 1000 महिलाओं को फ्री मेहंदी लगाई जा रही है। जी हां, यहां के कपड़ों की दुकान चला रहे दुकानदार द्वारा फ्री मेहंदी का आयोजन रखा गया है।

दुकानदार का कहना है कि 20 दिन पहले एक ऑफर रखा गया था, जो ग्राहक दुकान से 5000 की शॉपिंग करेगा तो उसे कूपन मिलेगा, जिससे वह 17-18-19-20 के बीच कभी भी फ्री मेहंदी लगवा सकता है। खास बात यह ही कि यहां मेहंदी लगाने वाले मथूरा आदि शहरों से  काफी  दूर-दूर से आए है। वहीं अब तक 400 महिलाओं के हाथों पर मेहंदी लग चुकी है।

कब होगा चांद का दीदार
20 अक्टूबर को मनाए जाने वाले करवा चौथ पर यदि मौसम अनुकूल रहा तो चंद्रमा रात्रि 7.54 से 8.37 बजे के बीच देखा जा सकेगा। चंद्रमा विभिन्न शहरों में अलग-अलग समय पर नजर आएगा। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य दिवंगत पंडित कल्याण स्वरूप शास्त्री विद्यालंकार के पुत्र पंडित शिव कुमार ने दी।

इस समय न‍िकलेगा करवा चौथ का चांद
दृक पंचाग के अनुसार करवा चौथ 2024 को चांद द‍िखने का समय कुछ इस प्रकार है.
करवा चौथ की त‍िथ‍ि : 20 अक्‍टूबर, 2024
करवा चौथ पूजा मुहूर्त : शाम 5:46 बजे से शाम 7:02 म‍िनट तक
कृष्‍ण दशमी चंद्रमा के उगने का समय : रात 7:54 म‍िनट

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *