निजी कंपनी के फील्ड आफिसर से लूट, मोटरसाइकिल सवार लुटेरे ने उड़ाई नकदी

पंजाब

फिरोजपुर  : कलेक्शन करके जा रहे एक प्राइवेट कंपनी के फील्ड अफसर से 2 मोटरसाइकिल सवार लुटेरे पैसों वाला बैग छीन कर फरार हो गए। इस घटना संबंधी थाना सदर फिरोजपुर की पुलिस ने फील्ड आफिसर की ओर से दी गई शिकायत और बयानों के आधार पर 2 अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

यह जानकारी देते हुए एएसआई जगतार सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता गुरतेज सिंह पुत्र कुलवंत सिंह वासी गांव रुपाना जिला श्री मुक्तसर साहिब ने बताया है कि वह एल एंड टी कंपनी में बतौर फील्ड अफ़सर प्राइवेट नौकरी करता है और गत दोपहर करीब 1:00 बजे वह गांव पल्ला मेघा से गांव दुलची के साइड की ओर पैसे इक्कठे करके आ रहा था और उसके बैग में कंपनी के इकट्ठे किए हुए पैसे थे और जैसे ही वह पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो 2 अज्ञात मोटरसाइकिल सवार लुटेरे आए और झपटी मारकर उसके हाथ से पैसों वाला बैग छीन कर फरार हो गए, जिसमें करीब 85000 रुपए के करीब की नकदी थी। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करने उपरांत अज्ञात लुटेरों की तलाश की जा रही है और आसपास लगे हुए कैमरे खंगाले जा रहे हैं ।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *