मानसा: मानसा जिले के लोगों के लिए यह अहम खबर है। दरअसल कल यानी कि 29 दिसंबर को लंबा पावरकट लगने जा रहा है जानकारी के मुताबिक 66 के.वी. ग्रिड कोटधर्मू से चलते 11 KV हीरेवाला यू. पी.एस. फीडर की बिजली सप्लाई 29 दिसंबर को जरूरी मुरम्मत के कारण सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। इसमें गांव नंगल कलां व नंगल खुर्द प्रभावित रहेंगे। यह जानकारी एस.डी.ओ. शहरी सब-डिवीजन मानसा इंजीनियर गुरबख्श सिंह ने दी। इस दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
