भवानीगढ़ : स्थानीय शहर से गांव काकड़ा जाने वाली सड़क पर एक मोटरसाइकिल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसाइकिल चालक की मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के शिकार मृतक अंग्रेज सिंह के भाई पन्नवां गांव निवासी जगदीश दास के पुत्र सेवक सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई अंग्रेज सिंह उम्र 35 वर्ष जो गत दिन दवा लेने के लिए अपनी मोटरसाइकिल पर भवानीगढ़ जा रहा था। रास्ते में जब वह भवानीगढ़ काकड़ा रोड पर स्थित शराब की दुकान के पास पहुंचा तो एक अज्ञात वाहन ने गलत साइड से उसके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में अंग्रेज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एम्बुलेंस से स्थानीय सरकारी अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में स्थानीय पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक चमकौर सिंह ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने मृतक के भाई सेवक सिंह के बयान के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad