पंजाब के अमृतसर स्थित श्री दरबार साहिब में सुखबीर बादल पर गोली मारने की कोशिश की गई है। इस घटना में सुखबीर बादल बाल-बाल बच गए।जानकारी के अनुसार गोली चलाने वाला शख्स दल खालसा से जुड़ा नरायण सिंह चौड़ा है, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सुबह-सुबह नारायण सिंह पिस्तौल लेकर सुखबीर पर चला देता है। गनीमत यह रही कि सुखबीर पर गोली नहीं चली।
कौन है नारायण सिंह चौड़ा
नारायण सिंह चौड़ा बब्बर खालसा आतंकी संगठन से जुड़ा हुआ है, जो चंडीगढ़ जेल ब्रेक कांड का भी आरोपी है। साल 2024 में जेल तोड़कर 4 आतंकी खालिस्ताली फरार हो गए थे। आरोप है कि इस कांड में चौड़ा ने मदद की थी।
लंबे समय से जेल में रहने के बाद चौड़ा बेल पर आया था। पुलिस का यह भी कहना है कि नारायण सिंह चौड़ा पर अमृतसर के सिविल लाइंस थाने में कई केस दर्ज है। वह अमृतसर, तरनतारन और रोपड़ जिलों में गैरकानूनी गतिविधि अधिनियम के तहत मामलों में भी आरोपी है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
