Sidhu Moosewala के पिता बलकौर सिंह के गनमैन पर हमला

पंजाब

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह के गनमैनों की आपस में झड़प होने की सूचना मिली है। इस दौरान एक गनमैन घायल भी हो गया। जानकारी के मुताबिक, दिवंगत पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह की सुरक्षा में तैनात 3 गनमैनों के बीच देर रात लड़ाई हुई। इस दौरान 2 गनमैनों ने एक अन्य गनमैन के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घायल गनमैन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात अपने कमरे में सो रहे गनमैनों के बीच किसी बात को लेकर बहस के बाद झड़प हो गई। वहीं, गनमैन गुरदीप सिंह घायल हो गया, जिसे मानसा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना सदर मानसा के एसएचओ गुरबीर सिंह ने कहा कि वह इस मामले में जांच करेंगे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *