जलालाबाद : प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी और शादीशुदा प्रेमिका की जहरीली दवा खाने से मौत हो गई, जबकि प्रेमी भी बठिंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। इस मामले में थाना सदर जलालाबाद की पुलिस ने प्रेमी सहित 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक विवाहिता के पिता जसवंत सिंह पुत्र बग्गा सिंह निवासी ढंडी खुर्द ने थाना सदर जलालाबाद की पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उसका दामाद बलविंदर सिंह और बेटी अमनजोत कौर उनके घर 20 अगस्त को गांव ढंडी खुर्द में मिलने के लिए आए थे। उसका दामाद बेटी को छोड़ कर अपने घर चला गया तो देर रात करीब 8 बजे बेटी अमनजोन कौर उनके घर से बिना बताए चली गई। इसके बाद दामाद बलविंदर सिंह ने बताया कि अमनजोत कौर को उनके गांव का बेटा सुखमंदर सिंह उर्फ अजय पुत्र जसवंत सिंह निवासी गांव काठगढ़ अगवा करके ले गया है, जिसे उसने जहरीली दवा पिला कर मौत के घाट उतार दिया है।
प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी-प्रेमिका ने पी जहरीली दवा
इस मामले को लेकर जब जलालाबाद के डी.एस.पी. जतिंदर सिंह गिल से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि 28 अगस्त की रात को बठिंडा से वायरलेस पर मैसेज आया था कि एक लड़का और लड़की को जहरीली दवा खाने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि इस पर पुलिस ने पहुंचकर मामले की जानकारी ली तो पता चला कि लड़की अमनजोत पहले से शादीशुदा है, जिसका डेढ़ माह का बच्चा भी है। उसका सुखमंदर सिंह उर्फ अजय के साथ प्रेम संबंध है, जिसके चलते दोनों ने जहरीली दवा खा ली है। डी.एस.पी. जतिंदर सिंह गिल ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है। डी.एस.पी. जतिंदर सिंह गिल का कहना है कि कानूनी प्रक्रिया के अनुसार मृतक लड़की का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
