फिरोजपुर : पंजाब में बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है। 23 वर्षीय लड़की को अगवा करके उससे गैंगरेप किया गया। घटना फिरोजपुर के गांव ममदोट से सामने आई है। बताया जा रहा है कि ऐसी घिनौनी हरकत को गांव के ही 2 लड़कों ने अंजाम दिया है। गैंगरेप के बाद आरोपियों ने पीड़ित लड़की को गांव के बाहर फेंक दिया और फरार हो गए। फिलहाल पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आरोपी की तलाश जारी है।
जानकारी के मुताबिक, अस्पताल में भर्ती पीड़िता ने बताया कि रात को जब वह बाथरूम जाने के लिए उठी तो गांव के ही 2 युवक घर की दीवार फांदकर घर में घुस आए। उन्होंने पिस्तौल की नोक पर उसका अपहरण कर लिया और उसे गाड़ी में बैठाकर एक हवेली में सुनसान जगह पर ले गए। यहां आरोपियों ने पीड़िता के साथ गैंगरेप किया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता को गांव के बाहर फेंक दिया और फरार हो गए।
पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिवार को पूरी कहानी बताई। परिजनों ने पीड़िता को सिविल अस्पताल बंदोर में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़ित लड़की के बयान पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad