अबोहर : निकटवर्ती गांव पन्नीवाला माहला में महिला की पंखा लगाते समय तार से करंट आने के कारण मौत होने की सूचना है। दुखद बात यह रही कि मृतका की अभी एक साल पहले ही शादी हुई थी।
जानकारी के अनुसार आंचल पत्नी राकेश कुमार आयु करीब 30 वर्षीय के परिजनों ने बताया कि वह तीन बहनें व एक भाई में से सबसे छोटी थी, जिसकी करीब साल पहले ही शादी हुई थी। परिवारजनों का कहना है कि गत रात्रि आंचल घर में पंखा लगा रही थी कि अचानक तार में करंट आने से घायल हो गई जिस पर वे उसे इलाज के लिए अस्पताल लाए तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कल्लरखेड़ा चौकी की पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर कार्रवाई शुरू कर दी है
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
