MLA रमन अरोड़ा के बाद अब Property Partner की बारी! पढ़ें पूरी खबर

पंजाब

विजिलैंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के आरोप में पकड़े गए विधायक रमन अरोड़ा को  कोर्ट ने गुरुवार को 4 दिन के और रिमांड पर भेज दिया है। वहीं विधायक के सगे संबंधियों के नाम पर कई रजिस्ट्रियां मिली है, जिस संबंधी जांच पुख्ता करनी बेहद जरूरी है।

सूत्रों की माने तो विजीलैंस विधायक रमन अरोड़ा के प्रॉपर्टी में पार्टनर बने लोगों को भी पूछताछ में शामिल कर सकती है। विजीलैंस के पास ऐसे कई लोगों के नाम जुटाए हैं जो विधायक के पार्टनर हैं और रजिस्ट्रियां में भी उनके नाम है। वहीं राजू मदान और महेश माखीजा के गिरफ्तार होने के बाद रमन अरोड़ा के कई राज खुल सकते हैं। माखीजा, मदान और नामजद लोग अभी भी घरों से फरार हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए रेड की जा रही हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry