लुधियाना : जालंधर से लुधियाना आई महिला टीचर के साथ बड़ी घटना हो गई। बताया जा रहा है कि गीता रानी नामक महिला लुधियाना के चौड़ा बाजार में शॉपिंग करने आई थी, इस दौरान वह जेबकतरों का शिकार हो गई। स्कूल टीचर गीता रानी ने बताया कि उसके बैग में जरूरी दस्तावेज और 5 हजार की नकदी व स्कूल ID कार्ड भी था। वह पिछले 12 वर्षों से सरकारी स्कूल में टीचर की सेवाएं प्रदान कर रही हैं। लुधियाना में चोरी की वारदातें नहीं धम रही, आए दिन सैकड़ों लोग जेबकतरों का शिकार होते है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
