अकाली दल के सीनियर नेता व पूर्व विधायक के बेटे का निधन

पंजाब

लुधियाना : लुधियाना के पूर्व विधायक और अकाली दल के सीनियर नेता दर्शन सिंह शिवालिक के बेटे हरप्रीत सिंह शिवालिक की मौत होने का खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि हरप्रीत सिंह का दिल्ली में निधन हो गया, जिसके बाद परिवारका रो- रोकर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक, हरप्रीत को लीवर की बीमारी थी, जिसके चलते उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हरप्रीत शिवालिक अपने पिता दर्शन सिंह शिवालिक के साथ राजनीति में भी सक्रिय थे।

वहीं शिरोमणि अकाली दल हल्का गिल के समर्थकों में भी शोक है। हरप्रीत का पार्थिव शरीर आज लुधियाना के बरेवाल रोड स्थित उनके आवास पर लाया जाएगा। कल उनका अंतिम संस्कार किया जा सकता है। इस मौके पर सुखबीर सिंह बादल और बिक्रम सिंह मजीठिया के भी मौजूद रहने की खबर है। पूर्व संसदीय सचिव दर्शन सिंह सिवालिक के बेटे हरप्रीत सिंह सिवालिक का दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *