ठीक हैं बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और “हीमैन” धर्मेंद्र, उनकी हैल्थ को लेकर बेटी ने दी नई जानकारी

पंजाब

बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की खबर फर्जी है। दरअसल, अभी-अभी उनकी बेटी ईशा देओल ने पोस्ट शेयर करके साफ कर दिया है कि उनके पिता की तबीयत ठीक है और वो रिकवर कर रहे हैं। ईशा ने तुरंत पोस्ट करके इस गलत जानकारी को साफ कर दिया है।

सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा- मेरे पापा की तबीयत स्थिर है और वे रिकवरी कर रहे हैं। हम सभी से निवेदन करते हैं कि हमारे परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें. पापा की जल्दी ठीक होने की दुआओं के लिए आप सभी का धन्यवाद। बता दे कि धर्मेंद्र का पैतृक घर जो पंजाब के लुधियाना जिले के साहनेवाल गांव में स्थित है, जिसका वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ समय पहले इस घर में जाकर धर्मेंद्र ने अपने पुराने दिनों को याद भी किया था।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry