लुधियाना: महानगर से एक हैरानीजनक मामला सामने आया हैं, जहां पुलिस से सैटिंग करके जुए खेला जा रहा था। जानकारी के मुताबिक, जालंधर से लुधियाना में आकर जुए की बुकी लगाने वाले जुआरी से 14 लाख रुपये और उसी का लाइसैंसी रिवाल्वर लूटकर ले जाने की चर्चा है। सूत्रों की मानें तो जालंधर के रहने वाला बुकी दीपावली के चलते डिवीजन नं. 3 के इलाके में जुए की बुकी लगा रहा था।
चर्चा है कि पुलिस के साथ उसने पहले से सैटिंग कर रखी थी, उसके पास जुआ खेलने आया एक कारोबारी 14 लाख रुपये हार गया। जिसके बाद एक नेता की शरण में पहुंचा तो उसने अपने साथी भेजकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। लेकिन इस मामले की किसी ने अधिकारिक तौर पर पुष्टि नही की है। सभी ने चुप्पी साधी हुई है। वहीं सूत्रों की मानें तो सीआईए-1 की पुलिस की तरफ से एक बदमाश को काबू कर लिया गया है। जिससे गहनता से पूछताछ करने के साथ-साथ इस बात की जांच की जा रही है कि आखिर किस पुलिस आफिसर के साथ सैटिंग कर जुआ खेला जा रहा था। सूत्रों की मानें तो उन पर भी जल्द गाज गिर सकती है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
