पंजाब के इस जिले में स्वास्थ्य मंत्री की Checking, लोगों को किया Alert

पंजाब

जालंधर: पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने आज जालंधर का दौरा किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ कई स्थानों पर घरों, स्कूलों और सरकारी भवनों का निरीक्षण किया। इस बीच उन्होंने सभी जगहों पर पानी की आपूर्ति को समझा और जांचा कि कहीं डेंगू जैसी स्थिति तो नहीं पैदा हो गई है।

इस मौके पर जब मंत्री एक घर के अंदर पहुंचे तो उन्होंने घर की छत पर जाकर देखा तो वहां गंदा पानी भरा हुआ था, जिसके बाद उन्होंने परिवार से बात की और उन्हें उक्त जगह को साफ करने का आदेश दिया। इसी दौरान उनके साथ जालंधर के डी. सी. डॉ. हिमांशु अग्रवाल एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा एक अभियान चलाया जा रहा है, जिसे ‘डेंगू ते वार’ अभियान नाम दिया गया है। इसके तहत हर शुक्रवार को किसी न किसी जिले में चेकिंग की जाती है। इसी कड़ी के तहत वे आज जालंधर पहुंचे और जांच की। उन्होंने कहा कि आज जालंधर में घरों, स्कूलों और कई सरकारी संस्थानों की चेकिंग की गई। पंजाब सरकार ने भी इस संबंध में कई निर्देश जारी किए हैं, जिनमें पूरी बाजू के कपड़े पहनना, घरों में पानी जमा न होने देना, घरों के आसपास साफ-सफाई रखना समेत कई अन्य निर्देश जारी किए गए हैं। इससे डेंगू के मामलों में कमी आएगी। मंत्री बलबीर सिंह ने दावा किया है कि इस बार पंजाब में डेंगू के मामलों में 70 फीसदी की कमी आई है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *