जालंधर : पिछले कुछ दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड के चलते लोगों का जन जीवन बुरी तरह से अस्त व्यस्त हुआ है, वहीं ठंड के बढ़ रहे प्रकोप के साथ-साथ धुंध ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। देर शाम आज शहर पूरी तरह से धुंध की चपेट में आ गया और धुंध की वजह से वाहनों की रफ्तार थम गई और इस दौरान वाहन चालकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा और धुंध के बीच वाहन रेंगते हुए नजर आए। वहीं धुंध बिजिविलटी भी बहुत कम दर्ज की गई।
बता दें कि मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के दौरान भारी ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है तथा लोगों को अपने अपने घरों में ही रहने की सलाह दी गई है। वहीं अगले 3 दिनों के दौरान पंजाब के कुछ जिलों में बारिश की भी संभावना जताई है, जिसके चलते आने वाले दिनों में ठंड में और इजाफा हो सकता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण पंजाब के समतल इलाकों में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। आने वाले दिनों में न्यूनतम व अधिकतम दोनों तापमानों में भारी गिरावट देखने को मिलेगी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
