जालंधर : जालंधर से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 18 वर्षीय युवक ने खौफनाक कदम उठा लिया। मृतक युवक की पहचान साहिल निवासी गढ़ा, जालंधर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक साहिल अपनी महिला दोस्त (Girlfriend) के परिवार द्वारा अपमान किए जाने से परेशान था। इसी परेशानी के चलते युवक ने पंखे से फंदा लगाकर खुदखुशी कर ली। जानकारी के मुताबिक, मृतक साहिल की Girlfriend के परिवार पहले तो साहिल के साथ मारपीट की और उसके बाद उससे राखी बंधवा दी।
थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस ने मृतक युवक की Girlfriend के पारिवारिक सदस्यों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल अभी किसी भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक साहिल का पिता टैक्सी चलता है और वह अपनी दादी के पास ही रहता था। साहिल मोबाइल रिपेयरिंग का काम सीख रहा था। इस बीच खबर सामने आई कि Girlfriend के पारिवार ने युवक को फोन करके बुलाया था, जहां उसके साथ मारपीट की गई। यही नहीं इसके बाद उसकी Girlfriend के हाथों उसके राखी भी बंधवा दी गई।
मृतक के पिता हैप्पी का कहना है कि इसकी सूजना मिलते ही वह अपने बेटे को वहां से माफी मांग कर छुड़वाकर लाए। उक्त घटना के बाद से उनका बेटा परेशान रहता था। वहां पुलिस ने कहा कि फगवाड़ी मोहल्ला के रहने वाले शैंटी और उसके परिवार के खिलाफ के मामला दर्ज किया है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
