रोजी-रोटी के लिए ग्रीस गए जालंधर के रहने वाले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की खबर सामने आई है। मृतक की पहचान शाहकोट के मोहल्ला बागवाला के रहने वाले धरमिंद्र सिंह उर्ल लक्की (42) के रूप में हुई है।
मृतक के भाई ने बताया कि उसका छोटा भाई धरमिंद्र 5 साल पहले ग्रीस गया था। नजदीकी गांव के एक युवक ने उसके मौत की जानकारी दी, जिसका शव समुद्र किनारे पड़ा मिला। पता चला है कि 3 दिन पहले उसने पुरानी नौकरी छोड़ी थी। फिलहाल अभी मौते के कारणों का पता नहीं चल सका है। वहीं परिवार ने भाई का शव भारत लाने के लिए विदेश मंत्रालय से अपील की है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
