Festival Season में Railway का यात्रियों को खास तोहफा, पढ़ें पूरी खबर

पंजाब

फिरोजपुर: रेल विभाग आगामी त्यौहारी सीजन के मद्देनजर फिरोजपुर मंडल से 3 स्पैशल गाड़ियां चलाने जा रहा है। विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार यह गाड़ियां फिरोजपुर से पटना, कटड़ा से नई दिल्ली और कटड़ा से वारणसी के मध्य चलेंगी।

फिरोजपुर-पटना स्पैशल गाड़ी 9 अक्तूबर से 11 नवम्बर तक प्रत्येक बुधवार दोपहर 1.25 बजे फिरोजपुर   चलकर अगले दिन शाम 5 बजे पटना पहुंचा करेगी। वापसी के लिए गाड़ी 10 अक्तूबर से 14 नवम्बर तक हर वीरवार पटना स्टेशन से सायं 6.45 बजे चलकर अगले दिन रात 10.40 बजे फिरोजपुर पहुंचा करेगी।

कटड़ा-नई दिल्ली स्पैशल गाड़ी 6 अक्तूबर से 17 नवम्बर तक प्रत्येक बुधवार और रविवार को नई दिल्ली स्टेशन से रात 11.45 बजे चलकर अगले दिन सुबह 11.40 बजे कटड़ा पहुंचा करेगी। वहां से वापसी के लिए 7 अक्तूबर से 18 नवम्बर तक हर वीरवार एवं सोमवार को गाड़ी रात 9.20 बजे चलकर अगले दिन सुबह 9.30 बजे नई दिल्ली पहुंचा करेगी। कटड़ा-वाराणसी के मध्य स्पैशल गाड़ी 6 अक्तूबर से 17 नवम्बर तक प्रत्येक रविवार कटड़ा से रात 11.45 बजे रवाना हो अगले दिन रात 11.55 बजे वाराणसी पहुंचा करेगी। वहां से वापसी के लिए 8 अक्तूबर से 19 नवम्बर तक हर मंगलवार सुबह गाड़ी 5.30 बजे रवाना हो अगले दिन सुबह 11.25 बजे कटड़ा पहुंचा करेगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *