दिल्ली रवाना हुए CM Mann, अरविंद केजरीवाल से करेंगे मुलाकात

पंजाब

पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। बता दें कि, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को आज सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है। अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री चंडीगढ़ से दिल्ली दौरे के लिए रवाना हो गए हैं, जहां वह अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि सीएम मान अरविंद केजरीवाल से मिलने तिहाड़ जेल भी जा सकते हैं क्योंकि अरविंद केजरीवाल आज शाम तक जेल से बाहर आ सकते हैं।

बता दें कि शराब नीति घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने आज यानी शुक्रवार को जमानत दे दी है। 156 दिन बाद तिहाड़ जेल में बंद केजरीवाल को जमानत दी गई है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *