प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 131वें एपिसोड में देशवासियों से सीधे संवाद किया. इस दौरान पीएम मोदी ने सामाजिक, आर्थिक और डिजिटल मुद्दों पर देश के नागरिकों को जागरूक किया. उन्होंने डिजिटल अरेस्ट के बढ़ते मामलों पर विस्तार से बात की है. पीएम मोदी ने कहा कि सतर्क और जागरूक रहने से इससे बचा जा सकता है.
पीएम मोदी ने डिजिटल लेन-देन, बैंकिंग सेवाओं और साइबर सुरक्षा जैसे विषयों पर लोगों को जागरूक किया. साइबर सुरक्षा पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि Digital Arrest और Digital Fraud की घटनाएं समाज में बनी हुई हैं. लोग कभी-कभी फोन या मैसेज के माध्यम से धोखाधड़ी का शिकार हो जाते हैं. व्यवसायियों से भी ठगी होती है. अभी भी ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं. पीएम मोदी ने कहा कि इससे बचने के लिए आपका सतर्क और जागरूक रहना बहुत जरूरी है.
री-KYC सिर्फ बैंकिंग प्रक्रिया नहीं, बल्कि आपकी सुरक्षा
मन की बात कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने KYC और री-KYC पर भी काफी जोर दिया है. उन्होंने कहा कि KYC और री-KYC सिर्फ बैंकिंग प्रक्रिया नहीं, बल्कि आपकी सुरक्षा का तरीका है. पीएम मोदी ने कहा कि बैंक समय-समय पर KYC अपडेट और री-KYC करते रहते हैं.
पीएम मोदी ने नागरिकों को सलाह दी कि वे केवल बैंक के अधिकारिक माध्यमों जैसे बैंक ऐप, शाखा या वेबसाइट से ही KYC कराएं. पासवर्ड नियमित बदलें और निजी जानकारी केवल अधिकृत अधिकारियों को दें. उन्होंने RBI के वित्तीय साक्षरता अभियान के बारे में भी बताया.
KYC आपके पैसे की सुरक्षा के लिए
पीएम मोदी ने देश के लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि KYC को लेकर बिल्कुल भी झुंझलाइए नहीं. KYC आपके पैसे की सुरक्षा के लिए ही है. पीएम मोदी ने कहा कि ओटीपी, आधार नंबर या बैंक खाते की जानकारी किसी को भी न दें और अपने पासवर्ड को समय-समय पर बदलते रहें. इस प्रक्रिया से आप साइबर फ्रॉड से बच सकते हैं.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
