पंजाब में बस से सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, पंजाब सरकार बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के 5 जिलों में इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि राज्य सरकार ने 347 इलेक्ट्रिक बसें खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन बसों में से अमृतसर के लिए 100, जालंधर के लिए 97, लुधियाना के लिए 100 और पटियाला के लिए 50 बसें खरीदने की बात चल रही है।
सूत्रों के अनुसार यह दावा कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह द्वारा किया गया। उनके अनुसार, मोहाली के लिए इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की संभावनाओं का अध्ययन पूरा कर लिया गया है। इलेक्ट्रिक बसें शहरवासियों को आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराएंगी। यह भी पता चला है कि केंद्र सरकार भी इलेक्ट्रिक बसें चलाने के पक्ष में है। इसके लिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के अधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही सभी राज्यों ने इलेक्ट्रिक बसों का प्रस्ताव दिया था, जिसके बाद पंजाब में भी इलेक्ट्रिक बसें चलाने की पूरी तैयारी की जा रही है।
बता दें कि कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार की ये विभिन्न पहल न केवल पर्यावरण की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि आधुनिक, सुविधाजनक और कुशल शहरी परिवन सेवाएं नागरिकों उपलब्ध करवाने की प्रतिबद्धता का भी प्रमाण है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad