गोलियों से दहला पंजाब का ये इलाका, फैली सनसनी

पंजाब

जंडियाला : जंडियाला गुरु के नजदीकी गांव धराड़ में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने एक घर के अंदर घुस कर अंधाधुंध गोलियां चला दी। घर में मौजूद महिला ने छिप कर अपनी जान बचाई। पीड़ित महिला शरणजीत कौर पत्नी दिलबाग सिंह निवासी गांव धराड़ ने बताया कि वह और उसकी रिश्तेदार बच्चे सहित घर में अकेली थी। रात करीब 8 बजे गांधी नाम के व्यक्ति के साथ मोटरसाइकिल पर 12-13 व्यक्ति सवार होकर उसके घर आ गए। आरोपियों के पास तेजधार हथियार और पिस्तौल थी। उन्होंने उसके घर की तोड़फोड़ की और गोलियां चलाई। इस दौरीन उन्होंने छिप कर अपनी जान बचाई। इस घटना से सनसनी फैल गई।

रंजिश का कारण यह था कि दोपहर 2 बते के करीब उसका लड़का शालू मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर लौट रहा था। धराड़ पेट्रोल पंप से थोड़ा पीछे आकर आरोपी ने उससे मोटरसाइकिल छीनने की कोशिश की, लेकिन वह भाग निकला। इसके चलते उसके घर पर हमला किया गया है। पीड़ित द्वारा इस संबंध में जंडियाला पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *